{"_id":"5bc24709bdec2269717a159b","slug":"81539458825-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार बावली चुंगी पर शुरू हुआ बस स्टैंड बनाने का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार बावली चुंगी पर शुरू हुआ बस स्टैंड बनाने का कार्य
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बावली चुंगी पर आखिरकार शनिवार को बस स्टैंड बनाने का कार्य शुरू किया। शिक्षक नेता द्वारा यह मुद्दा उठाया गया तो जिसको अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इससे नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
उल्लेखनीय है कि विगत 14 साल से नगर और क्षेत्र के लोग बावली चुंगी पर बस स्टैंड बनाने की मांग उठा रहे हैं। इस मांग को लेकर शिक्षक नेता मास्टर जितेंद्र तोमर ने डीएम सहित एआरएम व अन्य विभागीय अफसरों से शिकायत की । अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया । शनिवार को आखिरकार वहां पर बस स्टैंड बनाने का कार्य शुरू कर दिया, इससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षक नेता मास्टर जितेंद्र तोमर ने बताया कि प्रथम चरण में विधायक केपी मलिक की विधायक निधि से 5.35 लाख रुपये से भूमि का समतलीकरण व खंड़जा निर्माण कार्य होगा। दूसरे चरण में टिकट खिड़की व शौचालय सहित यात्री शेड का निर्माण होगा। तीसरे चरण में विभाग की भूमि को कब्जा मुक्त कराने का कार्य शुरू होगा। खुशी जताने वालों में सुरेंद्र अहलावत, सत्यपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, जगमेहर पंवार, जगवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, विनय शर्मा, डॉ. अनिल चौहान आदि रहे।