फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाईचारे के लिए दुआ, अमन के लिए उठे हाथ

भाईचारे के लिए दुआ, अमन के लिए उठे हाथ

Sun, 17 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
भाईचारे के लिए दुआ, अमन के लिए उठे हाथ
बागपत। ईद को खुशी और भाईचारे के साथ मनाया। जिले में ईद की खुशी खूब महकी। ईदगाह पर अमन और चैन और भाईचारे के लिए दुआएं की गई। बिलौचपुरा गांव में बारिश के लिए दुआ की। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने तकरीर में कहा कि सब साथ मिलकर त्योहार मनाएं। एकता और भाईचारे के साथ रहना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में चांद दिखते ही ईद की खुशी शुरू हो गई । शनिवार सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज की तैयारी की गई। ईदगाहों पर नमाजियों की भीड़ बढ़ गई। सवा आठ बजे ईदगाह पर नमाज पढ़ी गई। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने नमाज अदा कराई। उन्होंने फरमाया कि अल्लाह की बारगाह में गुनाहों की माफी मिलती है। इंसान को नेकी के रास्ते पर चलना चाहिए। भाईचारा रहे और लोग आपसी सौहार्द का परिचय दें। मुल्क में अमनो अमान रहना चाहिए। वतन से प्यार करें और वतन की एकता और भाईचारे के लिए हमेशा दुआ करें। किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी जयप्रकाश, एसडीएम विवेक कुमार यादव और पालिकाध्यक्ष रोजुद्दीन एडवोकेट सहित अन्य लोगों ने ईदगाह पर पहुंचकर लोगों को त्योहार की मुबारकबाद दी। रालोद नेता ओमवीर ढाका ने ईदगाह के निकट शरबत बांटा। बिलौचपुरा गांव की मस्जिद में भी त्योहार खुशियों के साथ मनाया गया। इमाम माजिद ने भाईचारे के अलावा बारिश के लिए भी दुआ कराई। उन्होंने कहा कि बारिश से सिर्फ गर्मी से ही राहत नहीं मिलेगी, बल्कि फसलों को भी लाभ होगा। इससे हर व्यक्ति को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी सहित सहित क्षेत्र में ईद उत्साह से मनी। मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह के समय मस्जिदों में नमाज अदा की। कस्बे की देशवाल पट्टी में स्थित इस्लामी मदरसे में ईद की नमाज मौलवी हाजी जहीर अहमद ने अदा कराई। बाजार वाली मस्जिद में मौलवी मोहसिन ने ईद की नमाज अदा कराई। टटीरी नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने देशवाल पट्टी में पहुंचकर नमाज के बाद मुस्लिमों को मस्जिद के बाहर गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सभासद रोहित उर्फ बंदी मौजूद रहे।
चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव स्थित ईदगाह पर मौलाना मोहम्मद उवैश ने नमाज अदा कराई। अमीनगर सराय में ईदगाह पर मौलाना अता उल्लाह ने नमाज अदा कराई। बिलौचपुरा गांव में बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना माजिद ने ईद की नमाज अदा कराई। देश में अमन चैन और बारिश के लिए दुआ कराई। छपरौली के टांडा गांव स्थित ईदगाह पर हजारों अकीदतमंदों ने ईद की नमाज पढ़ी। मौलाना ने तकरीर की। दाहा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी। उलेमा ने तकरीर की। सभी से भाईचारे का संदेश दिया।
उधर, चौगामा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद हर्षोल्लास के साथ मनी। क्षेत्र दाहा, निरपुड़ा, टीकरी, दोघट, भड़ल, शाहजहांपुर, मिलाना, फौलादनगर, निरपुड़ा आदि गांवों में ईदगाहों व मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। जिला पंचायत सदस्य रहीसूद्दीन, रियासत प्रधान, साजिद प्रधान, मास्टर सुरेश राणा, आनंद छिल्लर, हरेंद्र सोलंकी, सुदेश, संजय, साहिद प्रधान, कल्लू, इरफान, तराबू प्रधान, सफदर प्रधान, मास्टर शाहिद उपस्थित रहे।


मेलों में बच्चों ने दिखाया उत्साह
बागपत। ईद पर शहर के बाजार गुलजार रहे। शहर की शौकत मार्केट में दुकानें सजी, इन पर बच्चों की भीड़ रही। खाने पीने के अलावा कपड़े और खिलौनों की दुकानों पर भीड़ रही। जगह-जगह झूले भी लगाए गए थे। ईदगाहों पर भी बच्चों की पसंद के सामानों की खूब बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed