{"_id":"5ac7cd874f1c1bc0618b5e05","slug":"81523043719-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-माफिया ने किया गांधी चौक में झंडा स्थल पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-माफिया ने किया गांधी चौक में झंडा स्थल पर कब्जा
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
राम रहीम सेवा दल के कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन कर गांधी चौक में तिरंगा झंडा स्थल पर भूमाफिया द्वारा किए गए कब्जे को हटवाने की मांग की और मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
राम रहीम सेवा दल के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि आजादी से पहले नगर के गांधी चौक में एक चबूतरा, स्तंभ व झंडा फहराने का स्थल बनाया गया था। यहां हर वर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त को क्षेत्र के गण्यमान्य एवं राजनीतिक संगठन झंडा फहराते आ रहे है, लेकिन भूमाफिया झंडा स्थल के चबूतरे को तोड़ कर वहां पर नव निर्मित भवन बना रहा है। इस संबंध में शासन एवं प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसडीएम को मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर भूमाफिया का अवैध कब्जा हटवाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर हेम चंद जैन, कालू जैन, ओम दत्त शर्मा, शहीद अहमद, बुंदू, यामीन, रवि, अनीष, पिंटू आदि रहे।