{"_id":"5a8dcf724f1c1b9b248b656f","slug":"81519243122-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीसीएल पेपर आउट होने की जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीसीएल पेपर आउट होने की जांच कराने की मांग
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
हाल ही में हुए यूपीपीसीएल पेपर आउट होने का आरोप लगाकर नगर के दर्जनों परीक्षार्थियों ने सीएम आदित्य नाथ योगी को टवीट कर प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
शिकायत कर्ताओं ने कहा यूपीपीसीएल पेपर के लिए आठ अक्तूबर 2017 को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई । इसकी विज्ञापन संख्या 05/वीएसए/2017/जेई थी। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 11 फरवरी 2018 को दो पाली में परीक्षा हुई। उन्होंने कहा पेपर को कुछ शिक्षा माफिया ने आउट करा दिया । इससे परीक्षा देने वाले सैकड़ों परीक्षार्थियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया, क्योंकि परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी आवेदन प्रक्रिया होने ही तैयारियों में जुट गए थे, लेकिन जैसे ही उन्हें पेपर आउट होने की सूचना मिली, उनका मनोबल टूट गया। उन्होंने सीएम को प्रकरण की जांच कराने की मांग कर शिक्षा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । शिकायत कर्ताओं मेें सौरभ, विकास, अवनीश कुमार, सूरज तिवारी, रविकांत मौर्य, राजीव कौशिक आदि रहे।