फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जानिए, चुने गए अध्यक्षों को:

जानिए, चुने गए अध्यक्षों को:

Sun, 03 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
जानिए, चुने गए अध्यक्षों को:
बागपत नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजूद्दीन (50) है। उनकी शैक्षिक योग्यता स्नातक। पेशे से अधिवक्ता हैं और तीसरी बार चेयरमैन बने हैं। उनके पिता फकरूद्दीन हैं।
विज्ञापन

बड़ौत नगर पालिका के चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा की आयु 37 वर्ष है। उनके पिता किरण सिंह तोमर है। अमित ने डॉक्टरेट की उपाधि ली है। पहली बार चेयरमैन बने हैं।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर पालिका की चेयरपर्सन संगीता धामा (37) गृहणी है। उनकी शैक्षिक योग्यता एमए है। उनके पति रोहताश धामा है जो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हैं। पहली बार चेयरपर्सन बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत के चेयरमैन विनोद कुमार की आयु 36 वर्ष है। उनके पिता महावीर सिंह है। उनकी शैक्षिक योग्यता 12वीं है। वे पशुओं के प्राइवेट चिकित्सक हैं। पहली बार चेयरमैन बनें।
टीकरी कस्बा के नगर पालिका के अध्यक्ष सोमपाल राठी की आयु 53 वर्ष है और खेती करते हैं। उनके पिता बलवीर सिंह हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता प्राइमरी पास है। वे पहले भी एक बार चेयरमैन रह चुके हैं।

कस्बा अमीनगर सराय नगर पंचायत के चेयरमैन मांगेराम यादव (59), इंटर पास है। उनके पिता रामफल सिंह हैं। उनके द्वारा दूसरी बार चेयरमैन के पद पर जीत दर्ज की गई है।
कस्बा दोघट नगर पंचायत की चेयरपर्सन बबीता (48), गृहणी है। उनकी शैक्षिक योग्यता आठवीं पास है। उनके पति लोकेंद्र सिंह भट्ठा ठेकेदार हैं।
छपरौली नगर पंचायत के चेयरमैन संजीव खोखर की आयु 40 वर्ष है। उनकी शैक्षिक योग्यता परास्नातक है। उनके पिता सुरेश खोखर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed