फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सुरक्षित रहने के लिए करे ट्रैफिक नियमों का पालन

सुरक्षित रहने के लिए करे ट्रैफिक नियमों का पालन

Fri, 01 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षित रहने के लिए करे ट्रैफिक नियमों का पालन
बागपत। यातायात माह के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कहा हादसों में देश में उत्तर प्रदेश का ग्राफ सबसे ऊंचा है। खुद को सुरक्षित रहने के लिए यातायात के नियम का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

एक नवंबर से शुरू हुए यातायात माह का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया । इसका शुभारंभ डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जय प्रकाश ने किया। उन्होंने कहा हादसों पर अंकुश लगाने के लिए हर व्यक्ति को ट्रैफिक नियम का पालन करना चाहिए। इसके लिए स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल और एनएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सड़क सुरक्षा के संबंध में लघु नाटिका प्रस्तुत की। नाटिका के प्रभावित होकर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने दोनो स्कूलों के बच्चों को उत्साहवर्धन के लिए 1100-1100 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद नगर के यमुना इंटर कॉलेज, क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट हाईस्कूल, लक्ष्य पब्लिक स्कूल, गेटवे पब्लिक स्कूल, सेंट एंजेल्स, एनएस पब्लिक स्कूल से पहुंचे प्रधानाचार्य व अन्य पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ने सम्मान चिह्न भेंट किए इस दौरान अधिकारियों ने यातायात प्रभारी लोकेंद्र शर्मा,एचसीपी जसवीर सिंह, रोशन लाल, विक्रम सिंह, प्रदीप कुमार को सम्मान चिह्न देकर प्रोत्साहित किया। संचालन एसपीसी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य अनिल कुमार ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी
बागपत। यातायात जागरूकता के लिए हुई पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इनमें नूपुर रावत, गायत्री नैन, गजल, माही यादव, निखिल, चौधरी, आयुषी, स्वाति, योगिता कौशिक, इरम राजपूत, हिमांद्री गोयल, नंदनी चौहान, नीशू, बादल, शिवानी शर्मा, पूर्वा, कैलाश, आरजू, सागर नैन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed