फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   75 progressive farmers honored in KVK

Baghpat: केवीके में 75 प्रगतिशील किसान किए गए सम्मानित, किसान सम्मान निधि की दी जानकारी

Wed, 17 Aug 2022 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2022 12:51 AM IST
सार

बागपत के खेकड़ा में विभिन्न प्रकार की खेती के चयनित 75 किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बासौली, पिलाना और मुकारी के कृषक उत्पादक संगठन भी सम्मानित किए गए। किसानों को सोलर नलकूप, सिंचाई योजना, किसान सम्मान निधि से जुड़ी सूचनाएं दी गईं।

विज्ञापन
75 progressive farmers honored in KVK
गोष्ठी में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी - फोटो : KAHKRA

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना क्षेत्र स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कृषक गोष्ठी में विभिन्न प्रकार की खेती के चयनित 75 किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। किसानों को सोलर नलकूप, सिंचाई योजना, किसान सम्मान निधि से जुड़ी सूचनाएं दी गईं।

विज्ञापन


कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने किसानों को बताया कि शासन के निर्देश पर उद्यान, गन्ना, पशुपालन आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कृषकों को प्रशस्ति पत्र और फलदार पौधे देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि दूध और डेेयरी कार्य में किसान इंद्रपाल सिंह बिजरौल, मनोज हिलवाड़ी, पोषण वाटिका में राजकुमारी सांकरौद, गीता काठा, ममता ब्राह्मण पुट्ठी, भिंडी बैंगन की उन्नत खेती में नरेंद्र अहलावत को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम दौरा: सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस-प्रशासन सतर्क, शहर में रहेगा रूट डायवर्जन

गन्ना कार्य के लिए महेंद्र सिंह हबीबपुर नंगला, राजेश खेकड़ा, उदयवीर मवीकलां, सूरजपाल निरोजपुर गुर्जर आदि 15 कृषक, उद्यान कार्य में संजय टटीरी, नत्थू फैजुल्लापुर, अब्दुल कलाम रटौल, सत्यवीर सिंह नांगल, जगरोशन कोताना आदि 15 कृषक, प्राकृतिक खेती में ओमबीर बली, संजय बसी सम्मानित हुए।


बासौली, पिलाना और मुकारी के कृषक उत्पादक संगठन भी सम्मानित किए गए। कृषि विभाग की ओर से सोलर नलकूप, सिंचाई योजना, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने पशुपालकों को समय से टीकाकरण कराने की जानकारी दी।

 

इस दौरान वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक अनिल कुमार, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, अमित चौधरी, गौरव शर्मा, डॉ. सोनिका ग्रेवाल, अंकिता नेगी, देव कुमार आदि अधिकारी, मुकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, राजपाल, धीरज, महेंद्र सिंह, राजपाल आदि किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed