{"_id":"663546b814a6de54c90672b8","slug":"75-bigha-crops-of-six-farmers-burnt-in-the-forest-of-bhagaut-and-nawada-baghpat-news-c-28-1-bag1001-112618-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भागौट और नवादा के जंगल में छह किसानों की 75 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भागौट और नवादा के जंगल में छह किसानों की 75 बीघा फसल जली
Sat, 04 May 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 04 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
रटौल। भागौट और पूरनपुर नवादा के जंगल में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे दो गांवों के छह किसानों की 75 बीघा गेहूं की फसल व भूसा जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग बुझाई।
भागौट-पूरनपुर नवादा मार्ग पर जंगल मे खड़ी गेहूं की फसल में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जो तेज हवा चलने के कारण दूसरे खेतों में फैलती चली गई। वहां पहुंचे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ पाई। जिसके बाद किसानों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। वहां पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने से भागौट गांव के विकास की बीस बीघा गेहूं और छह बीघा भूसा, कंवर का तीन बीघा भूसा, पूरनपुर नवादा गांव के प्रेमराज का 14 बीघा, संजय का आठ बीघा, प्रेम शर्मा का 20 बीघा भूसा और जावली गांव के किसान चन्द्र की 5 बीघा फसल का भूसा जलकर राख हो गया है। जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
अग्निशमन की टीम ने बचा दी सैकड़ों बीघा फसल
भागौट और पूरनपुर नवादा गांव के किसानों ने बताया कि थोड़ी देर में आग 75 बीघा फसल में फैल गई। जबकि अग्निशमन की टीम ने सैकड़ों बीघा फसल बचा दी। उधर खेतों के पास खेल रहे बच्चों पर आग लगाने का शक जताया जा रहा है। इस मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी नंदकिशोर राजपूत ने बताया कि किसानों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है।