फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   74 thousand cusecs of water released in Yamuna due to rain on mountains

Baghpat News: पहाड़ों पर बारिश से यमुना में छोड़ा 74 हजार क्यूसेक पानी

Fri, 02 Jun 2023 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
74 thousand cusecs of water released in Yamuna due to rain on mountains
- बाढ़ राहत नियंत्रण को लेकर जिले की 11 बाढ़ चौकियों पर जारी किया अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पहाड़ों पर बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में बृहस्पतिवार को कई बार में 74 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसको लेकर जिले की 11 बाढ़ चौकियों पर अलर्ट जारी कर दिया गया। हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी शुक्रवार दोपहर बागपत जिले में पहुंचेगा।
पहाड़ों पर बार-बार हो रही बारिश के बाद हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा जाने लगा है। जिसमें शुक्रवार को पांच बार में 74 हजार 526 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि कम पानी छोड़ा जाने से खतरे की बात से अधिकारी इंकार कर रहे है। फिर भी जिले में यमुना नदी किनारे पर बनाई गई 11 बाढ़ चौकियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। जहां से बाढ़ राहत नियंत्रण की टीमें यमुना नदी के जलस्तर पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

यमुना नदी किनारे बसे है 18 गांव
जिले में यमुना नदी किनारे 18 गांव बसे हुए है। जिसको लेकर टांडा, कोताना, ककौरकलां, जागोस, सिसाना, नैथला, खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना, बदरखा, पाली, काठा, सुभानपुर समेत अन्य गांव शामिल है। यमुना नदी में बारिश बढ़ने पर बाढ़ राहत नियंत्रण की टीमें इन गांवों में जाकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह छोड़ा गया पानी
हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में सुबह आठ बजे 17827 क्यूसेक, नौ बजे 17827 क्यूसेक, दोपहर 12 बजे 15877 क्यूसेक, शाम चार बजे 12473 क्यूसेक, शाम छह बजे 10522 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

----
वर्जन-हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी खतरे वाली कोई बात नहीं है। दो लाख क्यूसेक पानी एक साथ छोड़ा जाने पर किनारों तक पानी पहुंचेगा। अभी तो सिर्फ 74 हजार क्यूसेक पानी पांच बार में छोड़ा गया है। उत्कर्ष भारद्वाज, नोडल अधिकारी बाढ़ राहत नियंत्रण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed