फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुतले फूंके, हाथ की नस काटी और बॉर्डर पर चढ़ाई का अल्टीमेटम

पुतले फूंके, हाथ की नस काटी और बॉर्डर पर चढ़ाई का अल्टीमेटम

Sat, 16 Feb 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुतले फूंके, हाथ की नस काटी और बॉर्डर पर चढ़ाई का अल्टीमेटम
आतंकी हमले में जवानों की शहादत पर फूटा आक्रोश
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। पुलवामा के आत्मघाती हमले में शहीद हुए सैनिकों को जिलेभर में श्रद्धांजलि दी गई। गुस्साए लोगों ने हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। कई जगह पुतले जलाए गए। दोघट का बाजार बंद रहा। हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनौली ने जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का सिर कलम करने वाले को पांच लाख रुपये देने का एलान किया। वाजिदपुर में पटाखों से पाकिस्तान का पुतला उड़ाया और फायरिंग की गई।
हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनौली ने जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का सिर कलम करने वाले को पांच लाख का इनाम देने की घोषणा की। सोशल मीडिया पर भी एलान किया।
विज्ञापन

बड़ौत में युवा छात्र नेता प्रियव्रत राणा के नेतृत्व मेें बिजरौल रोड पर युवाओं ने पाकिस्तान की शव यात्रा निकाली। पाक के खिलाफ नारेबाजी की और केन्द्र सरकार से आतंकी हमले का करारा जवाब देने की मांग उठायी। बंसत तोमर, गौरव, राहुल ढिकाना, मोहित तोमर, गौरव मलिक, यशवंत आदि शामिल रहे। बड़ौत में दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने डीजे कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय चौहान, गौरव पंवार के संयुक्त नेतृत्व में युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया। नेहरू रोड पुल पर युवा छात्र नेता अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने पुतला फूंका। आजाद नगर कालोनी में युवा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता मनु तिवारी के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ शव यात्रा निकाली और पुतले का दहन किया। प्रमोद शर्मा, अंकित, दीपक, सुधीर, नवनीत शामिल रहे। वाजिदपुर गांव में पूर्व सैनिक सुभाष कश्यप के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पाकिस्तान के पुतले को पटाखे से उड़ाया। इस दौरान फायरिंग भी की गई और सरकार से ईंट का जवाब पत्थर से देने की मांग रखी। उधर, दोघट में बाजार बंद रहा और पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। खेकड़ा पाठशाला पर भी पाकिस्तान का पुतला जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed