{"_id":"5c52029abdec224bd41e1fed","slug":"71548878490-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक विकास को मिलेगा नवोदय क्रांति अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक विकास को मिलेगा नवोदय क्रांति अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। इदरीशपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक विकास मलिक को देश भर के उत्कृष्ट शिक्षकों के मध्य तीन फरवरी को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में तीन फरवरी को नवोदय क्रांति अवार्ड से नवाजा जाएगा।
खंड शिक्षाधिकारी बिनौली सतीश शर्मा ने बताया कि सरकारी शिक्षा के उन्नयन के लिए कार्यरत समूह नवोदय क्रांति परिवार द्वारा सरकारी विद्यालयों के टीचिंग लर्निंग एवं निर्माण तथा कम्यूटर के द्वारा स्मार्ट क्लास स्थापित कर बच्चों को नवाचारी पद्धतियां एवं शिक्षण के नए नए तरीके सिखाते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापक को नवोदय क्रांति अवार्ड दिया जाता है। प्रदेश भर के 39 अध्यापकों को इस अवार्ड के लिए चुना गया है। इनमें बिनौली ब्लाक के इदरीशपुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक को इस अवार्ड के लिए चुना है। इनको तीन फरवरी को हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर स्थित राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय में होने वाले राष्ट्रीय शैक्षिक विमर्श शिविर एवं सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें इसी माह बेसिक शिक्षा निदेशक ने राज्य पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।