फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बसों और ट्रेनों में लोगों को किया जागरूक

बसों और ट्रेनों में लोगों को किया जागरूक

Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
बसों और ट्रेनों में लोगों को किया जागरूक
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अलग प्रदेश बनवाने की मांग को लेकर शनिवार को उत्तम प्रदेश निर्माण संस्था के सदस्यों ने दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया और अभियान में योगदान देने की अपील की।
इससे पूर्व रेलवे स्टेशन पर शनिवार को भाकियू नेता और जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान की अध्यक्षता और उत्तम प्रदेश निर्माण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार पंवार के संचालन में बैठक हुई। इसमें जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान ने कहा कि उप्र 240928 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है और इसकी जनसंख्या 24 करोड़ से अधिक हो चुकी है। 75 जिले, 822 ब्लाक और 58000 ग्राम पंचायत और एक लाख से ज्यादा गांव हैं। इस कारण वर्तमान समय में भी बहुत से गांवों में विकास की दरकार है। जनसंख्या अधिक होने के कारण युवाओं को रोजगार, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य और महिलाओं सहित व्यापारियों को सहीं ढंग से सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

उत्तम प्रदेश निर्माण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार पंवार ने कहा कि पश्चिमी उप्र से इलाहाबाद कोर्ट की दूरी 850 किमी दूर है। प्रदेश की राजधानी पश्चिमांचल से 700 किमी दूरी पर है। हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर की राजधानी पास है। उन्होंने कहा कि आर्थिक, सामाजिक, न्याय व्यवस्था, सांस्कृतिक और अराजनीतिक के लिए पश्चिमांचल को अलग राज्य बनाने की आवश्यकता है। इसके उपरांत सभी ने दिल्ली सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों में अभियान चलाकर लोगों को अभियान में जुड़कर बुलंद आवाज के साथ अलग प्रदेश की मांग उठाई। इसमें केपी सागवान, अरविंद पाबला, अजय तोमर, अंकित, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed