{"_id":"5c4228bebdec22736f4a6f08","slug":"71547839678-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में गोवंश बंद, निरपुड़ा में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में गोवंश बंद, निरपुड़ा में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में गोवंश बंद, निरपुड़ा में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
बागपत/दोघट। आवारा गोवंशीय पशुओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। निरपुड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में गोवंशीय पशुओं को बंद कर धरना दे रहे किसानों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। चेतावनी दी कि यदि जल्दी कोई समाधान नहीं कराया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। वहीं अन्य सरकारी स्कूलों में बंद गोवंशीय पशुओं को नहीं छोड़ गया।
निरपुड़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में ग्रामीणों ने तीन दिन से बेसहारा गोवंशीय पशुओं को बंद कर रखा और स्कूल के गेट पर धरना देकर बैठे हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार का पुतला फूंका। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार आवारा गोवंशीय पशुओं का प्रबंध नहीं कर रही है। जबकि ग्रामीण नहीं चाहते कि स्कूल से बच्चे बाहर रहे। उनके बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही गोवंशीय पशुओं को गौशाला में नहीं भिजवाया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर बिजेंद्र राणा, साबू, योगेश, हरपाल, धर्मवीर, सहेंद्र, धर्मपाल, जगवीर, सोमपाल, प्रवेंद्र, कृष्ण, सुंदर, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
वहीं रमाला, निबाली, भगौट आदि गांवों में सरकारी स्कूलों में बंद गोवंशीय पशुओं को ग्रामीणों ने नहीं छोड़ा। स्कूल न खुलने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव-गांव में आवारा पशुओं को लेकर किसान दुखी है, प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा। उन्होने गोवंशीय पशुओं को गौशालाओं में भिजवाने की मांग की।
विज्ञापन
-------------------
गोवंश आश्रय केंद्रों के निर्माण में आई तेजी
बागपत। मीतली व मवीकलां में गोवंश आश्रय केंद्रों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दोनों गोवंश आश्रय केंद्र बनने के बाद दो हजार गोवंशीय पशुओं का आश्रय मिल सकेगा। मीतली में भूमि समतल कर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मवीकलां में जमीन चयनित कर ली गई है।
--------------------
कई गांवों में पढ़ाई प्रभावित
बागपत। सरकारी स्कूलों के न खुलने से पढ़ाई पूरी तरह ठप है। निबाली में छात्र-छात्राओं को दूसरे स्कूलों में पढ़ाई कराई जा रही है। भगौट, रमाला, निरपुड़ा आदि गांवों में स्कूल नहीं खुल रहे। पढ़ाई न होने से अभिभावक भी परेशान है।