फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बदलते मौसम में बुखार की न करें अनदेखी

बदलते मौसम में बुखार की न करें अनदेखी

Tue, 04 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बदलते मौसम में बुखार की न करें अनदेखी
बड़ौत (बागपत)। बरसात का मौसम डायरिया, बुखार और अन्य बीमारियां लेकर आता है। इसलिए इस मौसम में खानपान और इलाज का खास ध्यान रखना चाहिए। लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम हाल में क्षेत्र के गांवों में घूमकर लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही है। टीम लोगों को बता रही है कि बरसात के मौसम में बुखार व अन्य बीमारियों की अनदेखी न करें क्योंकि लापरवाही पर आदमी की जान भी जा सकती है। लोगों को बीमारी की हालत में सबसे पहले क्या करना चाहिए, आदि की जानकारी दे रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक का कहना था कि कई बार बुखार मेें दवाई खाने से भी मरीज ठीक नहीं होता। ऐसे में सबसे पहले मरीज को अपना खून की जांच करानी चाहिए। इसके अलावा फिल्टर का पानी पिएं। मच्छरों को पैदा न होने दें। घर के आसपास पानी नहीं भरना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed