फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हैंडपंप से बोतलों में पानी भरकर वार्ड में पहुंचा रहे तिमारदार

हैंडपंप से बोतलों में पानी भरकर वार्ड में पहुंचा रहे तिमारदार

Mon, 18 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
हैंडपंप से बोतलों में पानी भरकर वार्ड में पहुंचा रहे तिमारदार
बागपत। जिला अस्पताल में पानी की कमी से मरीज और तीमारदार परेशान हैं। तीमारदार हैंडपंप से पानी भरकर वार्ड में मरीजों तक पहुंचा रहे हैं। कर्मचारियों पर भी समस्या का समाधान कराने की मांग करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में पानी की समस्या है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए और अस्पताल के मरीजों के लिए दो नलकूप हैं, लेकिन एक नलकूप से जिला अस्पताल में पानी की पूर्ति नहीं हो रही है। आए दिन मरीज पानी को लेकर हंगामा करते हैं। रविवार को भी यह ही हाल रहा। जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती महिला और उनके साथ मौजूद परिवार के लोग पानी की समस्या से दो चार हुए। किसी भी टोंटी में पानी नहीं आ रहा था। शौच के लिए भी महिलाएं नहीं जा पा रही थी। वहीं जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों को भी सबसे ज्यादा परेशानी हुई। वार्ड में भर्ती जुबैदा, रुखसाना, मंगूराम शर्मा, अकबर ने बताया कि कई दिन से पानी की समस्या है। काफी परेशानी हो रही है। परिवार के लोग हैंडपंप से पानी लागकर इस्तेमाल कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कोई जानकारी लेते हैं तो उनके साथ अभद्रता करते हैं। छतों पर लगे पानी के टैंक सभी खाली पड़े हैं। नलकूपों से टैंकों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, इस वजह से समस्या है।
विज्ञापन

उधर सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने बताया कि पानी की समस्या दूर करा दी है। एक नलकूप से रेत निकल रहा है, जिसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। दूसरे नलकूप का प्रेशर कम है। बताया कि मरीजों के तीमारदार टोंटी खुली छोड़ देते हैं, जिस कारण पानी की समस्या बन जाती है। रेत वाले नलकूप को भी जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed