{"_id":"5b05c2774f1c1be1408b765a","slug":"71527104119-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट में 773 परिवारों को मिलेगा योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोघट में 773 परिवारों को मिलेगा योजना का लाभ
Updated Thu, 24 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत दोघट में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत बैठक हुई। इसमें ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रवीण कुमार ने बताया कि 2011 में शासन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम से लागू की। इसका नाम बदलकर अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन योजना किया। पहली योजना में परिवार के सदस्य को स्वास्थ्य बीमा का खर्च 30 हजार रुपये मिलते थे और अब इस आयुष्मान योजना के अंतर्गत परिवार को स्वास्थ्य बीमा के खर्च पांच लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत आवास विहीन, बेसहारा, दिव्यांग, भूमिहीन, मजदूर, गरीब, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के 773 परिवारों को लाभ मिलेगा। इसका सर्वे नगर पंचायत के वार्ड सभासदों, कर्मचारियों द्वारा कराया जाएगा। नगर पंचायत दोघट में लाभार्थियों को 2011 की जनगणना के अनुसार चयनित किया। इसमें डीईओ अंकित कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि लोकेंद्र ठेकेदार, लिपिक राहुल कुमार, संजीव कुमार, रतन सिंह, मुकालतली, साकिर, अमित पंवार, सतीश कुमार, सत्यपाल सिंह, अरविंद, अंकुर, अमित आदि रहे।
विज्ञापन