{"_id":"5aa580104f1c1bb8758b4e33","slug":"71520795664-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसभा में सुनी जाएगी बिजली उपभोक्ता की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसभा में सुनी जाएगी बिजली उपभोक्ता की शिकायत
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम के एसई ने जारी किया अपना व्हाट्स एप नंबर भी
उपभोक्ता की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से केस दर्ज कराया जाएगा
बड़ौत (बागपत) ।
यदि विद्युत कनेक्शन के नाम पर कोई दलाल या कर्मचारी आपसे अवैध वसूली कर रहा है, या फिर कर्मचारी व दलाल ने बिल जमा करने व छूट दिलाने के बहाने आपसे हजारों रुपये ठग लिए हैं और आप बेबस हो चुके हैं तो घबराए नहीं, क्योंकि पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता ने ऐसे दलालों और कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर में सोमवार से विद्युत कार्यालय में खुली जनसभाओं का आयोजन होगा। इसमें उपभोक्ता साक्ष्य सहित शिकायत कर सकता है। उपभोक्ता की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से एसपी से बातचीत कर उक्त दलाल और कर्मचारी के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा एसई ने अपना व्हाटस एप नंबर भी जारी किया।
उपभोक्ताओं से विद्युत कनेक्शन दिलाने, त्रुटि पूर्ण बिल ठीक कराने, विद्युत कार्यालय पर बिल जमा कराने, लोड बढ़ाने और घटाने सहित मीटर को नो डिस्पल व रीडिंग कम कराने के नाम पर दलालों और पावर कारपोरेशन के कर्मचारी और संविदा कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली की बढ़ती शिकायतों को लेकर विद्युत निगम के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए एसई रामबीर सिंह ने दलालों व कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब कोई दलाल या कर्मचारी उपभोक्ता से अवैध वसूली करता है तो उपभोक्ता की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन से बातचीत कर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। एसई ने जनपद के समस्त अधिशासी अभियंता व एसडीओ सहित अवर अभियंताओं को सोमवार से अपने कार्यालयों में जनसभा कर उपभोक्ताओं की समस्या सुनने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने इस मामले में पारदर्शिता लाने के लिए स्वयं भी अपना सीओजी नंबर 9412749202 व व्हाटस एप नंबर 8920758585 जारी कर दिया है। उपभोक्ता दलाल और कर्मचारी की उक्त दोनों नंबरों पर ऑडियो, वीडियो, शपथ पत्र सहित अन्य साक्ष्य के साथ सीधी शिकायत कर सकते हैं। इसके आधार पर संबंधित दलालों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
इस संबंध में एसई रामबीर सिंह ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के तहत निगम ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया उपभोक्ता स्वयं मेरे और अधिशासी अभियंता प्रथम राहुल शर्मा 9412749232 व अधिशासी अभियंता द्वितीय वीरेंद्र सिंह 9412783580 पर भी शिकायत कर सकते है। यदि उपभोक्ता की शिकायत पर अधिशासी अभियंता या फिर एसडीओ या फिर अवर अभियंता कार्रवाई नहीं करते तो निगम के एमडी और चेयरमैन को उक्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संस्तुति भेजी जाएगी। एसडीओ इंद्र पाल ने बताया कि एसई से इस प्रकार का अभियान चलाने का निर्देश मिला है। उपभोक्ताओं की शिकायतों का भी तत्काल प्रभाव से निस्तारण होगा।