{"_id":"5aa57e2c4f1c1b92778b4e33","slug":"71520795180-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन धर्म की तीनों आमना को एक सूत्र में पिरौने पर बल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन धर्म की तीनों आमना को एक सूत्र में पिरौने पर बल दिया
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जैन मिलन बड़ौत के तत्वावधान में क्षेत्र संख्या पांच का भारतीय जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन दिगंबर जैन कॉलेज के तीर्थंकर महावीर हॉल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने जैन धर्म के तीनों आमना को एक सूत्र में पिरौने पर बल दिया।
इसकार्यक्रम का शुभारंभ समारोह गौरव और भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने झंडारोहण कर किया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अमित राणा ने मंच का उद्घाटन किया। इस दौरान राखी जैन ने चित्र अनावरण और सुनील जैन ने दीप प्रज्ज्वलन किया । इस मौके पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि जैन मिलन एक ऐसी शाखा है जो दीन दुखी और गरीब की सेवा करने में हर समय तत्पर रहती है। वह समय-समय पर स्वास्थ्य कैंप, गरीब कन्याओं की शादी कराना, निर्धन बच्चों को शिक्षा देना का काम करती है। उन्होंने जैन धर्म की तीनों आमना को एक सूत्र में पिरौने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जैन धर्म सदियों पुराना धर्म है और हम लोग अपने धर्म के प्रति जागरूक हो, क्योंकि यह धर्म सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलता है।
इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री नरेश चंद जैन, नरेंद्र जैन राज कमल, विपिन जैन और मुख्य अतिथि अतुल जैन ने भी विचार व्यक्त किए। इसकी अध्यक्षता सुनील जैन ने की। इस अवसर पर समारोह संयोजक नवीन जैन बब्बल ने समारोह गौरव और मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज जैन प्रतीक चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया और अधिवेशन में आने वालों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष विवेक जैन, मंत्री अखिलेश जैन ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन मनोज जैन ने किया। इसमें नरेश चंद अमन जैन, प्रवीण जैन, अरुण जैन, पुनीत जैन, राजेश जैन भारती, इंद्र सेन जैन, सुख माल चंद जैन, आदिश जैन, मुकेश जैन बजाज, सतीश जैन, सचिन जैन, मनोज जैन आदि रहे।