{"_id":"5a663df44f1c1b7b268b5cb2","slug":"71516649972-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर महोत्सव की पदक विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर महोत्सव की पदक विजेता सम्मानित
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
सीएम आदित्य नाथ योगी के गोरखपुर में आयोजित गोरखपुर महोत्सव में जनपद बागपत की स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर डोली जाटव सहित तीन महिला शूटरों ने शानदार प्रदर्शन कर चार स्वर्ण सहित आठ पदक जीते । रायफल एसोसिएशन जौहड़ी पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की पत्नी अलका तोमर ने पदक विजेता महिला शूटरों को सम्मानित किया।
11 से 13 जनवरी तक चले गोरखपुर महोत्सव में रायफल ऐसोसिएशन जौहड़ी और जनपद की स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर डोली जाटव ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता, हिना अली ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता और मानवी वाल्मीकि ने रजत पदक जीता। इस दौरान इन्होंने वहां शूटिंग के जनक डॉ. राजपाल सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित किए 20 दिन के शूटिंग शिविर में छात्राओं को शूटिंग का प्रशिक्षण भी दिया। कुशल प्रशिक्षण पर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी इन्हें सम्मानित भी किया । सोमवार को रायफल एसोसिएशन जौहड़ी पर आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की धर्मपत्नी अलका तोमर ने पदक विजेता महिला शूटरों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसमें भाजापा नेता पुष्पेंद्र तोमर, सांसद प्रतिनिधि अरुण त्रिपाल धामा, सचिन पंडित, विनोद कुमार, कोच नीतू श्योरान, रविदत्त शर्मा, राजेंद्र पाल सिंह, सोहन प्रधान, मीना कुमारी आदि रहे।