फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मंडलीय कमेटी को मजबूत बनाने का आह्वान

मंडलीय कमेटी को मजबूत बनाने का आह्वान

Sun, 14 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय कमेटी को मजबूत बनाने का आह्वान
मंडलीय कमेटी को मजबूत बनाने का आह्वान
विज्ञापन


बिनौली (बागपत)। संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल लाक्षागृह बरनावा पर शनिवार को भाजपा की मंडल कमेटी की बैठक हुई। इसमें जिला प्रभारी महेश अग्रवाल ने मंडलीय कमेटी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में काम कर रही है।

बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी महेश अग्रवाल ने मंडल कमेटी के पदाधिकारियों से ग्रामवार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर मंडलीय कमेटी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान, गड्ढा मुक्त सड़कें आदि पर काम कर रहे हैं। अध्यक्षता बिनौली मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी ने की। संचालन महामंत्री राजीव धामा और सुधीर त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में आचार्य विनोद कुमार शास्त्री, मंडल प्रभारी प्रवीण, सुरेंद्र कुमार, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, मास्टर अनीश कुरैशी, अनिल, रवि कुमार, देवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed