फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   7096 cases were settled in Lok Adalat and Rs 8.97 crore was recovered.

Baghpat News: लोक अदालत में 7096 मामलों का निस्तारण कर 8.97 करोड़ रुपये वसूले

Sun, 15 Mar 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
7096 cases were settled in Lok Adalat and Rs 8.97 crore was recovered.
बागपत। कचहरी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। लोक अदालत में 320152 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें 7095 मामलों का निस्तारण कर 8.97 करोड़ रुपये अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ होते ही मामलों का निस्तारण कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय में तीन मामलों का निस्तारण किया गया। इनके अलावा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में 32 मामलों का निस्तारण कर 44 लाख रुपये भरण पोषण दिलवाया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 15 मामलों का निस्तारण कर 1.06 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 33 उत्तराधिकार वादों का निस्तारण कर 32 लाख रुपये के प्रमाण पत्र जारी किए गए। ग्राम न्यायालय बड़ौत में 1351 वादों का निस्तारण कर एक लाख रुपये अर्थदंड वसूला गया। इनके अलावा राजस्व न्यायालय में 86 हजार मामलों का निस्तारण किया गया। बैंक ऋण के 312 मामलों का निस्तारण कर 1.94 करोड़ रुपये वसूले गए। इस मौके पर प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह समेत अन्य न्याययिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed