फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   67 history sheets became a headache for Kotwali police

कोतवाली पुलिस के लिए सिरदर्द बने 67 हिस्ट्रीशीटर

Thu, 09 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
67 history sheets became a headache for Kotwali police
बड़ौत। कानपुर में पुलिस के साथ हुई घटना के बाद एसपी के निर्देशों पर कोतवाली पुलिस ने भी क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। पुलिस उनके बारे में हर जरूरी जानकारी जुटा रही है। कोतवाली क्षेत्र में 67 हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों का रिकार्ड खंगालकर उनकी दैनिक गतिविधि पर भी पूरी तरह नजर रख रही है। उनके पास कितनी संपति है, यह कैसे अर्जित की गई है, क्या व्यापार कर रहे हैं, परिवार के पालन पोषण का क्या स्त्रोत है। इन सबकी बारीकी से जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस हिस्ट्रीशीटरों के खास व नजदीक रहने वाले लोगों पर भी पूरी नजर रख रही है। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस पहले से ही पूरी नजर रखकर उनकी जांच करती रहती है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर इन लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed