फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   65 lakh rupees sanctioned for construction of panchayat houses in three villages

Baghpat News: तीन गांवों में पंचायत घरों के निर्माण के लिए 65 लाख रुपये मंजूर

Mon, 02 Jun 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 02 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
65 lakh rupees sanctioned for construction of panchayat houses in three villages
-पंचायत घरों का निर्माण के लिए गांवों का होगा चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने बागपत के तीन गांवों में पंचायत घरों का निर्माण कराने के लिए 64.8 लाख रुपये मंजूर किए। इन पंचायत घरों का निर्माण होने से हजारों ग्रामीणों का सुविधा होगी।
प्रत्येक पंचायत घर के भवन निर्माण कराने पर 18 लाख रुपये खर्च होंगे। अब पंचायती राज विभाग ने पंचायत घर बनवाने के लिए गांवों के चयन की कवायद शुरू कर दी। पंचायत घर बनने से पंचायत सचिव समेत कर्मियों को पंचायत घर में बैठकर कार्य करने तथा ग्राम पंचायत की बैठक करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायतों का कार्य करने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। पंचायत घरों में जन सुविधा केंद्र संचालित होने से ग्रामीणों को राशन कार्ड, आय एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने, वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समेत तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने की भी सुविधा होगी। जिला पंचायती राज अधिकारी अरुण अत्री ने कहा कि पंचायत घरों का निर्माण शुरू कराने के लिए जल्द गांवों का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed