फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़का में साक्षरता रैली निकाली

बड़का में साक्षरता रैली निकाली

Thu, 25 Apr 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
बड़का में साक्षरता रैली निकाली
बड़ौत (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़का में आयोजित समारोह में ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं, रसोइयों व शिक्षकों को सम्मानित किया। बाद में गांव के मुख्य मार्गों से साक्षरता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ पीसी जायसवाल, जिला बेसिक अधिकारी राजीव रंजन मिश्र, बीडीओ राहुल वर्मा, एबीएसए विनोद वर्मा, शिक्षक नेता कुलभूषण, नवनीत चौधरी, राजीव तोमर व राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता एवं प्रधानाध्यापक हारूण अली मन्नवर ने किया। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बच्चों से कुछ प्रश्न पूछे। बच्चों ने उनके सही जवाब दिए तो सीडीओ ने शिक्षकों की सराहना की। बीएसए ने सीडीओ को विद्यालयों मेें दिए जा रहे शिक्षण कार्य के अलावा चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। बाद में सीडीओ, बीएसए, बीडीओ व एबीएसए ने संयुक्त रूप से साक्षरता रैली को स्कूल परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए स्कूल में आकर खत्म हुई। अंत में ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों, रसोइयों व शिक्षकों को सम्मानित किया। इस में ग्राम प्रधान के पति इस्लाम, इरफान, शिक्षक रामकृष्ण, राजीव तोमर, इंद्रपाल राणा, संतोष, रश्मि चौहान, रणवीर सिंह, मदन तोमर, अली हसन, सचिन गुप्ता, विनिता, समर अहमद, समीर अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed