{"_id":"5c8417bfbdec2213ff32b1b4","slug":"61552160703-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाला गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमाला गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने भगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। गांव में शुक्रवार की रात में शिकार की तलाश में तेंदुआ आ गया। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से तेंदुए को भगाया। तेंदुआ पूर्वी यमुना नहर की तरफ जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में पिंजरा लगाने की मांग की।
रमाला गांव में शुक्रवार की रात में करीब साढ़े नौ बजे अचानक कुत्ते भौंकने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो गली में तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। तेंदुआ कुत्ते का शिकार करने की कोशिश कर रहा था। जयवीर के मकान के पास तक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए को देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए। शोर शराबा होने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर तेंदुए के पीछे दौड़ लिए। तेंदुआ पूर्वी यमुना नहर की तरफ जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने उसकी वीडियो भी बनाई, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण वीडियो में तेंदुए नजर नहीं आया। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में पिंजरा लगाने की मांग की। शनिवार को पूरे दिन गांव में तेंदुए की चर्चा होती रही। इसमें जयवीर, रविंद्र, सहेंद्र कुम्हार, राजीव, सुरेंद्र, सुनील आदि रहे।