फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रेलवे हाल्ट से लोगों को मिलेगा लाभ : डॉ. सत्यपाल सिंह

रेलवे हाल्ट से लोगों को मिलेगा लाभ : डॉ. सत्यपाल सिंह

Sun, 10 Mar 2019 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
रेलवे हाल्ट से लोगों को मिलेगा लाभ : डॉ. सत्यपाल सिंह
रमाला (बागपत)। केंद्रीय मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर जिवाना गांव में रेलवे हाल्ट का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस हाल्ट के बनने से कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। भाजपा सरकार की योजना दिल्ली से बड़ौत तक मेट्रो ट्रेन चलाने की है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि नोएडा की तर्ज पर बागपत में विकास कार्य कराएंगे। दिल्ली-शामली मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। जिवाना में रेलवे हाल्ट बनने से करीमपुर जिवानी, बासौनी, बरवाला, जिवाना, गूंगा खेड़ी, आचार्य खेड़ा, कंडेरा सहित आठ गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। जिवाना गांव के रोशन सिंह 18 साल से गांव में रेलवे हाल्ट की मांग कर रहे थे। भाजपा ने उनका सपना साकार कर दिया। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिवाना में तो छोटा सा रेलवे हाल्ट बनवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संसार सिंह ने किया। इसमें प्रधान राज कुमार, विक्रम राणा, बासौली प्रधान कुलदीप, राजीव तोमर, जितेंद्र, सहन्सरपाल, रोशन सिंह, अजीत कुमार, रणवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अच्छी शिक्षा से ही राष्ट्र की उन्नति संभव : डॉ. सत्यपाल सिंह

दोघट (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय पलड़ी नंबर एक में सम्मान समारोह एवं सनबीम पब्लिक स्कूल दोघट में योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा की अध्यापक वह दीपक है जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है। अच्छी शिक्षा से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। सामाजिक शिक्षक ही अबसे अच्छा शिक्षक बन सकता है। जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले 60 शिक्षकों, स्कूलों में खेलकूद क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 105 खिलाड़ियों, दर्जनों रसोइया को केंद्रीय राज्यमंत्री ने सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने की। संचालन सुधीर वशिष्ठ ने किया। इसमें बीएसए राजीव रंजन मिश्रा, एबीएसए सतीश शर्मा, अरूण त्रिपाल धामा, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक, अंशु चौधरी, शानू निगम, विनीता चौधरी, सुरेश शर्मा, संदीप मलिक, सुनील वशिष्ठ, हरेंद्र आदि रहे। इसके अलावा सनबीम पब्लिक स्कूल दोघट में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर में डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि योग हमें रोग से छुटकारा दिलाता है। संजीव पंवार, रिपूदमन, जसवीर, प्रधानाचार्य दीपेश जैन, विनोद कुमार, राजीव कुमार, संजय, रामभरोसे लाल, चंद्रवीर, अजय तोमर, विक्रम राणा, रवि शास्त्री, लोकिंद्र ठेकेदार, प्रमिल पंवार, बाबूराम, श्रीपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed