{"_id":"5c7ada82bdec2259e364fbca","slug":"61551555202-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली-बड़ौत मार्ग पर बसों का संचालन ठप, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली-बड़ौत मार्ग पर बसों का संचालन ठप, यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। छपरौली-बड़ौत मार्ग पर कई माह से बसों का संचालन ठप होने से आक्रोशित यात्रियों ने सिनौली गांव मेें प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को काफी संख्या में यात्री समाजसेवी विपिन पूनिया के नेतृत्व में सिनौली गांव में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि इस मार्ग पर बसों का संचालन नाममात्र ही है। दिन में तो दो-चार बसें संचालित रहती हैं, लेकिन शाम होते हुए बसें गायब हो जाती हैं, जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विपिन पूनिया ने बताया कि समस्या को लेकर लगातार विभागीय अफसरों से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। बसों के अभाव में यात्रियों को डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में एआरएम योगेेंद्रपाल का कहना था कि शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में नीरज, सुरेंद्र, हरपाल, अमरदीप, सागर, छोटू शामिल रहे।