फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कला के माध्यम से उकेरे गए मन के भाव

कला के माध्यम से उकेरे गए मन के भाव

Wed, 23 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
कला के माध्यम से उकेरे गए मन के भाव
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का समापन हुआ। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को कला प्रदर्शनी में कलाकारों ने रंगबिरंगी चित्रकारी करके सभी का मनमोह लिया। अंतिम दिन मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार किरण पुंडीर रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और अलग-अलग रीति रिवाज है। कलाकार अपनी कलाओं के माध्यम से संस्कृति और रीति रिवाजों को प्रस्तुत करता है। जयपाल सिंह ने बताया कि हम अपने अंतरमन विचारों एवं भावों को कलाकृतियों से प्रस्तुत कर सकते हैं। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की चित्रकला विभाग की प्रवक्ता डॉ. गीता राणा ने कहा कि चित्रों के माध्यम से ही प्रत्येक व्यक्ति की मनोभावों और विचारों को उकेरा जा सकता है। देहरादून से आई संतोष सहानी ने चित्रकारों की कलाकृतियों की प्रशंसा की। चित्रकारों को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. विद्योत्तमा ने किया। संयोजक डॉ. सुनील चौहान, सहसंयोजक डॉॅ. पूनम चौहान का सहयोग रहा। अध्यक्ष सत्यपाल चौहान, जयपाल प्रधान, दिनेश प्रधान, धारा सिंह, डॉ. नीरू सिंह मंचासीन रहे। इस दौरान डॉ. कुलदीप त्यागी, विश्वनाथ गौतम, डॉ. राजीव चौहान, डॉ. अरविंद वर्मा, संजय चौहान, तरुण चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नौ देशों के चित्रकारों की पेंटिंग शामिल
बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. अनिल चौहान ने बताया कि आखिरी दिन कार्यशाला में नौ देशों के चित्रकारों और देश के नौ राज्यों के चित्रकारों की पेंटिंग शामिल की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed