फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वंचित कृषकों को मिलेगा ऋण मोचन का लाभ, सौपीं गई जिम्मेदारी

वंचित कृषकों को मिलेगा ऋण मोचन का लाभ, सौपीं गई जिम्मेदारी

Wed, 08 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
वंचित कृषकों को मिलेगा ऋण मोचन का लाभ, सौपीं गई जिम्मेदारी
वंचित किसानों को मिलेगा ऋण मोचन का लाभ
विज्ञापन


बागपत। कृषक ऋण मोचन और एनपीए योजना से वंचित रहने वाले किसानों को लाभ मिलेगा। इसके लिए डीएम ऋषिरेंद्र एवं सीडीओ पीसी जायसवाल के निर्देश पर जिला स्तरीय समिति के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। शिकायतों के आधार पर कार्रवाई होगी। पात्रों को योजना का लाभ मिलेगा।
जिले में करीब 23 हजार किसानों को कृषक ऋण मोचन योजना का लाभ लें चुके है। कुल 52 हजार का चयन किया गया था। इसमें से अपात्रों को बाहर कर दिया गया था। एक बार फिर योजना से वंचित रहने वाले पात्रों को कृषक ऋण मोचन एवं एनपीए समाधान योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए जिले में ऐसे किसानों को खोजा जाएगा जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिला और वह पात्र है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और सीडीओ पीसी जायसवाल ने इसके लिए कृषि विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए है। जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने अफसरों को कार्यो का बंटवारा किया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एडीएम सभी तहसील को ऋण मोचन योजना में अग्रिम कार्रवाई करेंगे। उप कृषि निदेशक बजट उपलब्धता की दशा में डिमांड जनरेशन उपरांत धनराशि के आहरण वितरण का कार्य सौंपा गया है। एलडीएम समस्त जिला समन्वयक, सभी बैंक अपने से संबंधित बैंक में निहित डेटाबेस की जांच कर लें कि कोई भी पात्र कृषक वंचित न रहे। वंचित होने की स्थिति में हेल्प डेस्क के माध्यम से अग्रीम कार्रवाई करेंगे। जिला कृषि अधिकारी शिकायतों का निस्तारण कराएंगे। सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता जिला स्तरीय हेल्प डेस्क के कार्य को देखेंगे। जिला सूचना अधिकारी समयानुसार अपने स्तर से प्रचार-प्रसार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed