{"_id":"5af9e8804f1c1be2408b5525","slug":"61526327424-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज की जमीन पर डाले जा रहे मुर्दा मवेशी के अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज की जमीन पर डाले जा रहे मुर्दा मवेशी के अवशेष
Updated Tue, 15 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर इंटर कॉलेज की जमीन में मुर्दा मवेशी के अवशेष डाले जा रहे हैं। गांव के कुत्ते अवशेषों को खींचकर रास्ते पर बैठे रहते हैं। इससे कुत्ते खूंखार हो गए है। कुत्ते कई बार छात्रों पर हमला भी कर चुके हैं। लोगों में कुत्तों की दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि मुर्दा मवेशी काफी दिनों से धनौरा सिल्वर नगर इंटर कॉलेज की जमीन में मृत पशुओं के अवशेष डाल रहा है। इन अवशेषों को जंगली कुत्ते खींच कर मुख्य मार्ग पर ले आते हैं। अवशेष खाकर कुत्ते खूंखार हो गए हैं। जब ग्रामीण कुत्तों को वहां से भगाने की कोशिश करते है तो कुत्ते ग्रामीणों पर ही हमला बोल देते हैं। कई बार कुत्ते छात्रों पर भी हमला कर चुके हैं। आसपास के खेत मालिक किसान भी इससे परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि मुर्दा मवेशी स्थल दो गांवों की सीमा पर होना चाहिए, लेकिन गांव से मात्र एक सौ मीटर दूर की अवशेष डाले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस मौके पर अजब सिंह, राजपाल, रणवीर, कृष्णपाल, शिवचरण, बीर सिंह, सत्यवीर, राम सिंह, सुखपाल, भूपेंद्र सिंह, जगपाल, विनोद किया आदि उपस्थित रहे।