{"_id":"5a76129d4f1c1b8c268b834e","slug":"61517687453-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित भुगतान पर सहायक-अवर अभियंता को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित भुगतान पर सहायक-अवर अभियंता को नोटिस
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मनरेगा के तहत मजदूरों से कराए कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता ने आठ गांवों के लंबित पड़े भुगतान न करने पर संबंधित सहायक अभियंता और अवर अभियंता को नोटिस जारी किया।
एक तो मनरेगा के तहत कम मजदूरी दी जा रही है, दूसरी ओर जो मजदूरी दी जा रही है उसका समय पर भुगतान नहीं होता है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कराए कार्यों में मजदूरों का भुगतान नहीं हुआ है। सीडीओ चांदनी सिंह ने अधिशासी अभियंता नीरज कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए। बिजवाड़ा, मवी कलां, तवेला गढ़ी, खेड़ा इस्लामपुर, बुढ़ेड़ा, शिकोहपुर और तिलपनी गांव में मनरेगा के तहत कराए कार्यों में मजदूरों का 33 हजार रुपये का भुगतान नहीं हुआ है। अधिशासी अभियंता ने सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) को नोटिस जारी किया।