फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में खूब पड़े वोट

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में खूब पड़े वोट

Thu, 30 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में खूब पड़े वोट
बड़ौत (बागपत)। शहर में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मतदाताओं का रुझान अधिक देखने को मिला। मतदान से एक घंटा पहले ही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई । इनमें महिलाएं भी पीछे नहीं रही। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र पठान कोट, बड़का रोड, गुराना रोड से लगे वीर स्मारक इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर बुधवार को प्रात: साढे़ छह बजे से ही मतदान करने वाले मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गई और यह लाइन शाम तक लगी रही। मतदान करने में महिलाएं भी पीछे नहीं रही। महिलाएं हाथों में वोटर आईडी लिए लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही । प्राइमरी पाठशाला, भांडिया वाली मस्जिद सहित अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भी मतदाताओं का रुझान अधिक देखने को मिला।
विज्ञापन


अफवाहों का बाजार रहा गर्म
बड़ौत (बागपत)। मतदान के दौरान अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा। कभी कश्यप चौपाल के पास तो कभी अन्य स्थानों पर झगड़ा होने की अफवाह फैलती रही। एडीजी प्रशांत कुमार, डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी जय प्रकाश, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाह पुलिस फोर्स के साथ संबंधित स्थानों पर पहुंचे, लेकिन सूचना जांच में सिर्फ अफवाह निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed