फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हथिनी कुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा, अलर्ट

हथिनी कुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा, अलर्ट

Sun, 03 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
हथिनी कुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा, अलर्ट
बागपत। हथिनी कुंड बैराज से यमुना में करीब 85 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने अलर्ट जारी किया । एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि यमुना किनारे बसे गांवों की निगरानी करें। कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया है।
विज्ञापन

डीएम भवानी सिंह ने बताया हथिनी कुंड बैराज से करीब 85 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना बन गई है। इससे छपरौली के आसपास के गांवों में समेत यमुना किनारे के अन्य गांवों की निगरानी की जा रही है। इसके लिए बड़ौत, बागपत और खेकड़ा एसडीएम और तहसीलदारों को निगरानी के निर्देश दिए हैं। यही नहीं दोपहर में पानी छोड़े जाने की जानकारी मिलते ही कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बना दिया । कंट्रोल रूम से बाढ़ नियंत्रण केंद्र को जानकारी दी जाएगी। नियंत्रण केंद्र प्रभारी अशोक कुमार ने बताया रात एक से सुबह छह बजे तक करीब 85 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा।
विज्ञापन



बाढ़ नियंत्रण के लिए यहां करें कॉल
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया है। इसके नंबर 0121-2220520 पर जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed