{"_id":"59ab0d474f1c1b59738b4e4e","slug":"61504382279-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को करेंगे आंदोलन
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म के प्रयास करने के मामले में पीड़ित परिवार के पक्ष में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा आ गई है। पदाधिकारियों ने घटना की निंदा कर कहा यदि जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
महासभा के मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। पीड़ितों ने बताया तीन दिन पहले आरोपियों ने पहले हमला किया, बाद में महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया । दोनों मुकदमे दर्ज कराए । आरोपियों की दहशत से गांव से पलायन करने तैयार में हैं। अफसरों को पूरे मामले से अवगत कराया, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शर्मा ने कहा शर्मनाक घटना है। महासभा उनके साथ है। उनको न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। जरूरत पड़ी तो सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के दरबार में पहुंचकर न्याय दिलाने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष रजनीश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, पंडित रामचंद्र शास्त्री, पंडित गौतम प्रसाद भारद्वाज, पंडित विजय कुमार शर्मा, पंडित कामेश वत्स मौजूद रहे।