फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   60 bigha crops submerged due to breaking of Rajbaha track

Baghpat News: रजबहे की पटरी टूटने से 60 बीघा फसल जलमग्न

Mon, 14 Apr 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 14 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
60 bigha crops submerged due to breaking of Rajbaha track
अग्रवाल मंडी टटीरी के मेवला गांव में रजबहे की पटरी टूटने से जलमग्न हुई फसल। स्रोत:किसान
अग्रवाल मंडी टटीरी। जवाहरपुर मेवला गांव में रजबहे में अधिक पानी के कारण रविवार को पटरी टूट गई। इससे किसानों की 60 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जवाहरपुर मेवला गांव के पास से रजबहा गुजर रहा है। कई दिन से रजबहे में अधिक पानी आ रहा था। इससे रविवार की सुबह पटरी टूट गई और किसानों के खेतों में पानी पहुंच गया। इससे किसानों की 60 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसान कपिल पहलवान, सुखबीर, प्रकाश, श्रीपाल, सुभाष, धर्मवीर आदि ने बताया कि खेतों में पानी घुसने के कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग को सूचना देने के बाद कई घंटे बाद कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों ने पहुंचकर रजबहे की पटरी को ठीक किया। खेतों में पानी भरने के कारण गेहूं कटाई का कार्य भी बंद हो गया। उन्होंने प्रशासन से सर्वे कराकर नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed