फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   599 applications for error rectification, 535 disposal

लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी

Tue, 12 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
599 applications for error rectification, 535 disposal
लखीमपुर खीरी मे हुई किसानों की मौत को लेकर किशनपुर बराल में कैंडल मार्च निकालते किसान - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/रमाला/चांदीनगर। लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को मंगलवार को बागपत, मीतली, ढिकौली और किशनपुर बराल में किसानों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। किसानों ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को नगर में रालोद कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से राष्ट्र वंदना चौक तक कैंडल मार्च निकालकर मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने वंदना चौक पर शहीदों की मूर्तियों के आगे मोमबत्ती जलाकर लखीमपुर खीरी में हुई घटना की निंदा की। उन्होंने सरकार से घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अमित जैन, अश्वनी तोमर, कंवरपाल हुड्डा आदि मौजूद रहे। उधर, मीतली गांव में तेजपाल ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने कैंडल मार्च निकालकर मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजबीर गुर्जर, ओमपाल, महेश, रमेश, हरबीर, विवेक, भूपेंद्र प्रताप, रंजीत मौजूद रहे। ढिकौली गांव के कन्या जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार को लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर विरोध जताया व उनकी तेरहवीं पर मोमबत्ती जलाकर मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी। रामबीर ढाका ने कहा कि लखीमपुर खीरी गांव में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे व उसके साथियों ने किसानों के विरोध को लेकर उठाया गया कदम निंदनीय है। उन्होंने सरकार से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। किसानों ने मृतक किसानों व कश्मीर घाटी में जवानों की मौत पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम प्रधान संदीप ढाका, अजय, नीरज, किशन सिंह, बलजोर, रामपाल सिंह, रामवीर सिंह व ढाका विनय सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह प्रधान के नेतृत्व में किसानों ने किशनपुर बराल में कैंडल मार्च निकालकर लखीमपुर खीरी की घटना में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग भी उठाई। इस दौरान भूपेंद्र प्रधान, डॉक्टर ओमप्रकाश, विजय सिंह, शौकिन्द्र प्रधान, जुल्ला प्रधान, दिनेश ठेकेदार, रविन्द्र मुखिया, अरुण फोजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलर्ट रही पुलिस
दोघट। लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की तेरहवीं में भाग लेने राजनैतिक दलों के नेता एवं किसान पहुंच रहे थे। इसे लेकर पुलिस अलर्ट रही। बड़ौत मुजफ्फरनगर मार्ग पर बामनौली, पुसार, भड़ल बस स्टैंड पर इंस्पेक्टर बिरजाराम टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से किसानों के जाने की उम्मीद है। किसानों को जाने में परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed