{"_id":"61df103d8a03954e513e5f48","slug":"57-infected-including-cmo-child-dies-in-garhi-banjaran-baghpat-news-mrt573135666","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ सहित 57 संक्रमित, गढ़ी बंजारान में बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ सहित 57 संक्रमित, गढ़ी बंजारान में बच्चे की मौत
विज्ञापन
440 हुई संक्रमितों की संख्या अब जनपद में, 423 केस एक्टिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को जनपद में सीएमओ डॉ दिनेश कुमार और कोर्ट कर्मचारी सहित 57 लोग संक्रमित मिले है। गढ़ी बंजारन में कोरोना संक्रमित एक साल के बच्चे की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। विभाग ने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया है।
डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को सीएमओ, कोर्ट के चार कर्मचारी, स्यादवाद इंस्टीट्यूट के चार छात्र, सीएचसी बागपत के एक चिकित्सक व एक स्टाफ नर्स, बड़ौत के जौहड़ी, कोताना, अंगदपुर में दो-दो केस आए। बड़ौत नगर में 26 संक्रमित मिले है। खेकड़ा के फुलेरा गांव में एक तीन साल की बच्ची, सांकरौद में एक ही परिवार के चार लोग और नगर में एक युवक संक्रमित मिला है। पिलाना और चांदीनगर में भी संक्रमित मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। संक्रमितों के परिजनों और संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है।
गढ़ी बंजारन के बच्चे की मेरठ में हुई मौत
दोघट। गढ़ी बंजारन का मोहसीन मोदीनगर के पास कलछीना गांव के ईंट भट्टे पर परिवार के साथ रह रहा है। उसका एक साल का बेटा सुहान पांच जनवरी से बुखार से पीड़ित था। आठ जनवरी को बच्चें को बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर दस जनवरी को मेरठ के एलएलआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच में बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला। बुधवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। डाक्टर अतुल बंसल ने बताया कि चिकित्सकों की रिपोर्ट के अनुसार बच्चे की मौत दिमागी बुखार के कारण हुई है। कोरोना रिपोर्ट बाद में आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चे के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे है।