फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सभा सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी

सभा सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी

Sun, 03 Mar 2019 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
सभा सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर स्थित रालोद कार्यालय में जनपद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इनमें 11 मार्च को आदर्श नंगला गांव में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई। इस मौके पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना की अध्यक्षता और युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर के संचालन में हुई बैठक में पाटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छह मार्च को होने वाली जनसभा अब 11 मार्च को निश्चित की। इसके संयोजक सुधीर मान होंगे। इसमें जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें सतीश मान, अंकित तोमर, संजीव, प्रहलाद सिंह, अनिल ठेकेदार, सुभाष उज्ज्वल, सुधीर भूत, दिनेश पंडित, कपिल, संजय राणा, सुरेश राणा, चिंटू, मिंटू आदि लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इसमें वक्ताओं ने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के जिले में जन संवाद कार्यक्रम होने चाहिए। प्रत्येक विधान सभा में उनके कार्यक्रम तय किए। वहीं छह मार्च को जनपद मे जयंत चौधरी आएंगे अैर खेकड़ा, मऊ, बागपत, गंधी में सभा को संबोधित करेंगे। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अश्वनी तोमर, अरुण तोमर उर्फ बोबी, धीरज उज्ज्वल, कर्नल ब्रहमपाल तोमर, मनोज तोमर, रामपाल यादव, सुबोध राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed