फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आज दिल्ली में धर्मसभा, विहिप और बजरंग दल ने झोंकी ताकत

आज दिल्ली में धर्मसभा, विहिप और बजरंग दल ने झोंकी ताकत

Sun, 09 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
आज दिल्ली में धर्मसभा, विहिप और बजरंग दल ने झोंकी ताकत
बागपत। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में धर्मसभा होनी है। उक्त संगठनों के कार्यकर्ताओं ने देहात में ताकत झोंक दी है। जिले से 10 हजार लोगों को दिल्ली ले जाने का दावा किया जा रहा है। शामली, सहारनपुर और बागपत से सटे मुजफ्फरनगर के गांवों के कार्यकर्ता पहले डूंडाहेड़ा स्थित आश्रम पर ठहरेंगे। यहां से मीटिंग और भोजन के बाद ही कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में धर्मसभा होनी है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक विकास माजरा ने बताया कि शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बागपत के कार्यकर्ता धर्मसभा में जाने से पहले डूंडाहेड़ा चेक पोस्ट स्थित आश्रम पर ठहरेंगे और यहां से भोजन के बाद काफिले के रूप में दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शनिवार को देहात में आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी। दिल्ली में धर्मसभा के लिए बागपत से ही 10 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया। पश्चिम यूपी, हरियाणा, दिल्ली के लोगों को एकजुट कर रविवार को दिल्ली में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन



दिनभर तैयार, बीस रुपये में पंजीकरण
बागपत। विहिप, आरएसएस ने शनिवार को कार्यकर्ताओं की टीम मैदान में उतार दी। बीस रुपये से पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण के बाद लोगों को धर्मसभा का आमंत्रण दिया। कार्यकर्ताओं की टीम गांव दर गांव लोगों को अभियान से जोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डूंडाहेड़ा में आज पुलिस डालेगी डेरा
बागपत। बजरंग दल, विहिप और आरएसएस के कार्यकर्ता डूंडाहेड़ा और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के रास्ते रवाना होंगे। इसके लिए पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। सीओ खेकड़ा राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस चौकसी बरत रही है और रविवार को ड्यूटी लगा दी। डूंडाहेड़ा चेक पोस्ट स्थित भैया दास महाराज के आश्रम में चार जिलों के कार्यकर्ता ठहरेंगे और आश्रम में ही भोजन करने के बाद काफिले के रूप में दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed