{"_id":"5bbbb25c867a55287312f21b","slug":"51539027548-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले को फूल देकर दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले को फूल देकर दी नसीहत
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला द्वारा चलाएं जा रहे अभियान में अब स्कूली बच्चे भी जुड़ गए हैं। सोमवार को श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने दस दिवसीय अभियान चलाने का निर्णय लिया। अभियान के पहले दिन स्कूली बच्चों ने कॉलेज के बाहर आकर सड़कों पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को रोका और उन्हें फूल देकर नसीहत दी।
बता दे कि जनपद ही रहीं आसपास प्रतिदिन दर्जनों बाइक सवारों की जान इसलिए चली जाती है कि वे बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहनते। इस तरह के हादसे पर अंकुश लगाने के लिए अमर उजाला ने अभियान चला रखा है। अब अमर उजाला द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान रंग लाने लगा है। स्कूली बच्चे भी इस अभियान में जुड़ने लगे हैं। सोमवार को श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी के निर्देशन पर दस दिवसीय अभियान शुरू किया। अभियान के पहले दिन कॉलेज के छात्रों ने अमीननगर सराय रोड पर आकर वहां से गुजरने वाले बाइक सवारों को हेलमेट लगाकर बाइक चलाने की अपील की। साथ ही जो लोग हेलमेट नहीं पहने थे, उन्हें फूल देकर जिंदगी की अहमियत बताई और उन्हें बाकि चलाते समय हेलमेट पहने का संकल्प दिलाया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने अमर उजाला द्वारा चलाएं जा रहे अभियान की जमकर सराहना की और बताया कि प्रतिदिन कॉलेज के छात्र-छात्राएं नगर के मुख्य मार्गों पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। इसमें प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, रणपाल, योगेश राणा आदि रहे।