फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रंछाड़ में विमान हादसे की जगह मिला एक ओर पैराशूट

रंछाड़ में विमान हादसे की जगह मिला एक ओर पैराशूट

Mon, 08 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
रंछाड़ में विमान हादसे की जगह मिला एक ओर पैराशूट
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रंछाड़ गांव मेें शुक्रवार को हुए विमान हादसे के बाद जहां शनिवार को दिल्ली से हेलीकाप्टर द्वारा आए एयर फोर्स के फ्लाइंग आफिसर जे जोशिफ और एसके सिंह ने हादसा स्थल पर ग्रामीणों की मदद से सर्च अभियान चलाकर पैराशूट की पट्टी तलाश की थी, वहीं रविवार को गांव के एक अन्य ग्रामीण को एक अन्य पैराशूट, एक कैप व पंप मिला। हालांकि अभी भी विमान के तेल की टंकी का ढक्कन गायब है। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को एक बार फिर भारतीय वायु सेना की टीम रंछाड़ गांव में पहुंचकर ढक्कन की तलाश करेगी।
शुक्रवार को हिंडन एयरफोर्स स्टेशन गाजियाबाद से प्रशिक्षण के लिए उड़ा दो सीटर माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट एमएल 130 इंजन में तकनीकी खराबी के कारण रंछाड़ गांव में गिर गया था। पायलटों ने इसकी आपात लैंडिंग का प्रयास भी किया, लेकिन पैराशूट पेड़ में उलझने के कारण विमान सुरक्षित नहीं उतर सका। विमान का अगला हिस्सा जमीन से टकराकर खेत में धंस गया। दोनों पायलटों ने कूदकर अपनी जान बचा ली थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन और एयरफोर्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों ने भी काफी मदद की।
विज्ञापन

शनिवार को रंछाड़ गांव में क्रैश हुए विमान स्थल पर हेलीकाप्टर से पहुंचे एयर फोर्स के फ्लाइंग आफिसर जे जोशिफ और एसके सिंह ने हादसा स्थल पर ग्रामीणों की मदद से सर्च अभियान चलाकर पैराशूट की पट्टी तलाश की थी। वहीं रविवार को गांव के रफीक को अपने खेत मेें एक अन्य पैराशूट मिला है। ग्रामीण रविंद्र हट्टी ने बताया कि रफीक के खेत में एक अन्य पैराशूट और एक पट्टी मिली है। इसकी सूचना जब एयर फोर्स के अफसरों को दी तो उन्होंने बताया कि विमान के तेल की टंकी का ढक्कन गायब है। ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर ने बताया कि अभी विमान के तेल की टंकी का ढक्कन गायब है। अफसरों ने बताया कि वह बहुत महत्वपूर्ण है। दूसरी करफ भारतीय वायु सेना की टीम की मदद के लिए ग्राम प्रधान देवेंद्र, किसान नेता रविंद्र हट्टी, कपिल सहित गांव के दर्जनों युवक हर दम अग्रसर रहते है। वहीं सोमवार को गांव में अफसरों के आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed