फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षा की गुणवता सुधारने बागपत में जुटेंगे मेरठ-सहारनपुर मंडल के पमरधानाचार्य

शिक्षा की गुणवता सुधारने बागपत में जुटेंगे मेरठ-सहारनपुर मंडल के पमरधानाचार्य

Thu, 28 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा की गुणवता सुधारने बागपत में जुटेंगे मेरठ-सहारनपुर मंडल के पमरधानाचार्य
बागपत। सीबीएसई के देहरादून से पहुंचे रीजनल ऑफिसर रणवीर सिंह ने कहा शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने और सुदृढ़ बनाने के लिए बोर्ड गंभीर है। 30 दिसंबर को डीएवी पब्लिक स्कूल में छह जिलों में संचालित 500 स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए बैठक होगी। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और बोर्ड की चेयरमैन अनिता कर्णवाल शिक्षकों की समस्याएं सुनेंगे और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया सीबीएसई माध्यम के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा रहा है। रीजनल क्षेत्र में घूमकर विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे और उनके अभिभावकों की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। उन्होंने कहा इंटरनेट और मोबाइल ने बच्चों का कैरियर खराब कर दिया है। इसे देखकर बच्चों को किताबी पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारवान बढ़ाने के लिए विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को अपील की । बच्चों को नैतिक, सामाजिक और संस्कार पर भी ध्यान देने की सबसे ज्यादा जरूरत है। सीबीएसई की शिक्षा को दुरुस्त और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए 30 दिसंबर को छह जिले के 500 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक होगी। इसमें बागपत, शामली और मेरठ के सभी बोर्ड से संचालित विद्यालय सम्मलित होंगे। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और गाजियाबाद के कुछ विद्यालयों को लिया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और बोर्ड की चेयरमैन अनिता कर्णवाल, सचिव अनुराग त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। प्रधानाचार्यों की समस्याओं को सुनेंगे। उन्हें शिक्षा को सुधारने का मंत्र देंगे। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता, सेंट एंजेल्स स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल, प्रधानाचार्य संजय नायक, लक्ष्य पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रूचिरा मौजूद रहे।
विज्ञापन


विद्यालयों में 20 प्रतिशत निम्न स्तर के शिक्षक
रीजनल ऑफिसर रणवीर सिंह ने माना है कि विद्यालयों में 20 प्रशिक्षक शिक्षकों की शिक्षा निम्न स्तर की है, जबकि 80 प्रतिशत उच्च क्वालिटी के शिक्षक है। इन 20 प्रतिशत कमी को भी जल्द शतप्रतिशत कर दिया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन के लिए बागपत सुरक्षित नहीं
बागपत। सीबीएसई परीक्षा के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दिल्ली या अन्य स्थानों पर होगा। रिजनल ऑफिसर रणवीर सिंह ने कहा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि में बोर्ड को सही नहीं लगता है। इसी वजह से यहां पर मूल्यांकन नहीं होता है। व्यवस्था दुरुस्त मिलती है तो यहां पर कार्य शुरू हो सकता है। अभी शामली में इसकी प्रक्रिया चल रही है।


इस बार खेकड़ा क्षेत्र में रहेगा परीक्षा सेंटर
बागपत। खेकड़ा क्षेत्र में संचालित सीबीएसई विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए इस बार खुशखबरी है। क्षेत्र में परीक्षा सेंटर बनाया है। अब विद्यार्थियों को दूसरी जगह परीक्षा देने जाना नहीं पड़ेगा। रिजनल ऑफिसर रणवीर सिंह ने बताया कि जिले में इस बार 12 से 15 विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के लिए सेंटर बनाए हैं। जिसमें पहली बार खेकड़ा को भी शामिल किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी दी गई है, अगर कोई व्यवस्था बिगड़ती है तो उनकी जिम्मेदार होंगे। काफी जद्दोजहद के बाद क्षेत्र में सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed