फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जाम के झाम में उलझे लोग

जाम के झाम में उलझे लोग

Thu, 28 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
जाम के झाम में उलझे लोग
जाम के झाम में उलझे लोग
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
नगर में जाम लगना लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। जिसका समाधान अब न तो पुलिस प्रशासन के पास है और न ही नगर पालिका परिषद के पास।
जाम की स्थिति धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करती जा रही है। लोग प्रतिदिन जाम में फंस रहे हैं। नगर के मुख्यद्वार कहे जाने वाले कोताना रोड से लेकर नगर के आंतरिक मार्गों पर घंटों-घंटों तक जाम लगना अब आम बात हो गई है। शुक्रवार को दिन निकलते ही एक बार फिर नगरवासी प्रत्येक मार्ग पर लगे जाम के कारण बिलबिला उठे। समस्या को लेकर नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों से इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अमित राणा का कहना था कि नगरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के साथ-साथ भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। जाम से निजात दिलाने की मांग करने वालों में रमेश, संजीव, अशोक, नवजीत, श्याम सिंह, सत्यवीर, ओमप्रकाश आदि शामिल है। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना था कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं, शीघ्र ही नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed