फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भक्ताम्बर विधान में पूजा अर्चना

भक्ताम्बर विधान में पूजा अर्चना

Mon, 17 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
भक्ताम्बर विधान में पूजा अर्चना
भक्तांबर विधान में पूजा अर्चना
विज्ञापन


खेकड़ा (बागपत)। जैन मंदिर में आयोजित भक्ताम्बर विधान में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
नगर में बड़ागांव मार्ग पर श्री धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में सरस्वती माता जी के सानिध्य में चल रहे भक्ताम्बर विधान में शनिवार को सुबह छह बजे श्रीजी की विशेष पूजा की। इसके बाद भक्ताम्बर विधान में भक्तों ने जयघोष के साथ भगवान की पूजा कर अर्घ्य चढ़ाए। इस दौरान मंदिर परिसर श्री जी के जयकार से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह श्रीजी मय हो गया। गर्णिनी आर्यिका 105 सरस्वती माता जी ने कहा भक्तों को भगवान की भक्ति के लिए कुछ समय जरूर निकालना चाहिए। विधान में भाग लेने से मनुष्य को कभी कष्टों से निजात मिल जाता है और मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है। 23 जुलाई को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक भजन कीर्तन के साथ सरस्वती माता जी के सानिध्य में हरियाली तीज का पर्व मनेगा। इस दौरान जनेश्वर दयाल जैन, मुकेश जैन, वीना जैन, आशा जैन, मंजुशा जैन, सुधा रानी, पूनम जैन, दीपा जैन, श्यामा जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed