फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   47 field trainers will calculate houses

47 फील्ड ट्रेनर करेंगे मकानों की गणना

Mon, 13 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
47 field trainers will calculate houses
बागपत। जनगणना के लिए मकानों का सूचीकरण, गणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर बनाया जाएगा। शासन से दो अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण दिया। अब इनके द्वारा 47 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित करेंगे। 20 से 24 जनवरी तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। नियुक्ति किए गए कर्मचारियों को विभाग की ओर से कार्य मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

भारत की जनगणना 2021 की अधिसूचना जारी हो गई है। शुरूआत में मकानों का सूचीकरण और गणना किए जाना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन किया जाएगा। इसके लिए शासन से जिला स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी पिलाना रंजन कुमार और अपर सांख्यिकी अधिकारी विनोद कुमार को मास्टर टेनर्स के रूप में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब उक्त दोनों मास्टर ट्रेनर्स फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देंगे। एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना के लिए मास्टर ट्रेनर्स 20 से 24 जनवरी तक 47 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देंगे। जिला मुख्यालय पर इसका प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए बागपत एसडीएम इसके लिए नोडल नियुक्त किए हैं। उनके द्वारा सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। एक बार में 25-25 को प्रशिक्षण देने और दो मास्टर ट्रेनर्स के बैठने की व्यवस्था कराएंगे। इसमें ब्लैक बोर्ड, व्हाइट बोर्ड, पावर पॉइंट, प्रोजेक्टर की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा सके।
विज्ञापन

मोबाइल एप पर होंगे आंकड़े संग्रहीत
बागपत। एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना और राष्टीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन करने संबंधित आंकड़ों को इस बार मोबाइल एप के माध्यम से संग्रहीत किया जाएगा। क्रियाकलापों को जनगणना वेब पोर्टल सीएमएमएस के माध्यम से किया जाएगा। उक्त कार्य के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को उप जिला जनगणना अधिकारी के रूप में अधिसूचित किया। उक्त के लिए भी इन्हें नोडल अधिकारी भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
16 मई से 30 जून के बीच खत्म होना है कार्य
बागपत। मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन करने के कार्य 16 मई से 30 जून 2020 के बीच समाप्त किया जाएगा। इसके लिए अफसरों को जिम्मेदारी दी जा रही है। उसके बाद जनगणना कार्य शुरू होगा।
--------------
इस आंकड़े से शहरी-नगरीय क्षेत्र में होने है जनगणना
नगर निकाय/तहसील 2011 में जनसंख्या
नगर पंचायत छपरौली 18970
नगर पंचायत सराय 11174
नगर पालिका खेकड़ा 48676
नगर पंचायत दोघट 14166
नगर पंचायत टटीरी 13873
नगर पंचायत टीकरी 14092
नगर पालिका बागपत 50310
नगर पालिका बड़ौत 103764
--------------------
तहसील बड़ौत 562114
तहसील खेकड़ा 136316
तहसील बागपत 329593
--------------
सुरेंद्र कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed