फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   45 thousand smart meters will be installed in the district

जिले में लगेंगे 45 हजार स्मार्ट मीटर

Thu, 13 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
45 thousand smart meters will be installed in the district
विद्युत निगम के आला अधिकारियों को जिले से भेजा गया है प्रस्ताव
विज्ञापन

बड़ौत में 30 हजार और बागपत में 15 हजार स्मार्ट मीटर का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जिले में भी करीब 45 हजार स्मार्ट विद्युत मीटर लगेंगे। स्थानीय स्तर से इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर विद्युत निगम के आला अफसरों को भेजा गया है। बड़ौत में 30 हजार और बागपत में 15 हजार स्मार्ट मीटर लगाने का का लक्ष्य रखा गया है। अफसरों को अब विभागीय दिशा निर्देश का इंतजार है।
फिलहाल जनपद में इलेक्ट्रॉनिक मीटर्स का प्रयोग किया जा रहा है। एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह ने बताया कि निगम की आगामी योजना में जिला स्तर पर भी स्मार्ट मीटर लगाने का प्रस्ताव है। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। बड़ौत में 30 हजार और बागपत में 15 हजार स्मार्ट मीटर लगवाने का लक्ष्य भेजा गया है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने का इंतजार है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्या है स्मार्ट मीटर
बड़ौत। स्मार्ट मीटर पूरी तरह आधुनिक हैं, विभागीय सरवर से कंट्रोल होते हैं। निर्धारित अवधि एवं राशि के खत्म होेने के बाद यह मीटर स्वत: ही ऑफ होकर आपूर्ति रोक देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की बढ़ेगी चिंता
प्रदेश के कई शहरों में विद्युत उपभोक्ताओं के यहां लगे स्मार्ट मीटर की शिकायतों ने उपभोक्ताओं को चौकन्ना कर दिया है। ऐसे में जिले में भी इनके प्रस्ताव से उपभोक्ताआें की चिंता बढ़ेगी।

2.50 लाख कनेक्शन जिले में
बड़ौत। जनपद बागपत में लगभग 2.50 लाख विद्युत कनेक्शन है। इनमें 30 हजार कनेक्शन ट्यूबैल के है जबकि 2.20 लाख कनेक्शन घरेलू है। बागपत व बड़ौत टाऊन में 45 हजार और 1.75 लाख कनेक्शन ग्रामीण आंचल के है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed