फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   44 crore rupees approved for Ashram system school in Chandanheri

Baghpat News: चांदनहेड़ी में आश्रम पद्धति विद्यालय के लिए 44 करोड़ रुपये मंजूर

Tue, 10 Sep 2024 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
44 crore rupees approved for Ashram system school in Chandanheri
- संत रविदास मिशन योजना के अंतर्गत कराया जाएगा विद्यालय का निर्माण, 11 करोड़ रुपये जारी भी हुए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चांदनहेड़ी गांव में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कराने के लिए 44 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए पहली किस्त 11 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं और अब जल्द ही विद्यालय का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। शासन ने समाज कल्याण विभाग व यूपी सिडको को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।
संत रविदास मिशन योजना से अनुसूचित जन जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए चांदनहेड़ी गांव में राजकीय पद्धति विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए 44 करोड़ 57 रुपये की स्वीकृति की डिमांड भेजी गई थी। विद्यालय का निर्माण करने के लिए जिला समाज कल्याण विभाग व यूपी सिडको को जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यालय निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है और इसके लिए 11 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। शासन ने जल्द विद्यालय का निर्माण करने के लिए सीडीओ को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा और इसके लिए पहली किस्त आ गई है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग को निर्माण शुरू कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed