{"_id":"5c5896cbbdec224dce166648","slug":"41549309643-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी कपित के परिजनों को संक्रमण रोधी दवा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी कपित के परिजनों को संक्रमण रोधी दवा दी
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर निवासी व्यापारी के बेटे कपिल की स्वाइन फ्लू से रविवार को मौत हो जाने के बाद खेकड़ा सीएचसी के चिकित्सकों ने सोमवार को कपिल के परिजनों को संक्रमण को रोकने की दवा दी।
खेकड़ा नगर निवासी व्यापारी पवन गुप्ता के पुत्र कपिल गुप्ता की स्वाइन फ्लू से रविवार को गाजियाबाद के अस्पताल में मौत हुई। इसकी सूचना मिलते ही खेकड़ा सीएचसी के चिकित्सक मृतक के परिवार के अन्य सदस्यों को स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचाने के लिए सोमवार को उनके घर पहुंचे और उनके परिवार के 17 सदस्यों को कैप्स्यूल टेमी फलू की दवाई दी। साथ ही बचाव की जानकारी भी दी। टीम इंचार्ज एवं जिला संक्रामक रोग बचाव अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि परिवार में बडे़ सदस्यों के लिए कैप्सूल और छोटे बच्चों के लिए सिरप दिया गया। इस दौरान सीएचसी के फार्मेसिस्ट धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।