{"_id":"5c364dd5bdec2256e90e19ef","slug":"41547062741-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन कायाकल्प से सुधरेंगे नंदन-कानन पार्क के दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन कायाकल्प से सुधरेंगे नंदन-कानन पार्क के दिन
विज्ञापन
बागपत। सोनीपत-बागपत मार्ग पर बने नंदन कानन पार्क के दिन बहुर सकते हैं। ऑपरेशन कायाकल्प से यहां बोटिंग, बच्चों के लिए झूले और कैंटीन खोले जाने की तैयारी है।
सोनीपत-बागपत मार्ग पर गौरीपुर के निकट करोड़ों रुपये की लागत से नंदन कानन नाम से पार्क का निर्माण कराया । इसमें बच्चों के लिए झूले, बोटिंग के लिए तालाब, घूमने के लिए पार्क, खाने पीने के लिए कैंटीन की व्यवस्था कराई । उचित रख रखाव और देखभाल के पार्क में फूलों की जगह झाडिया उग गई और बच्चों के झूलों को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि पार्क को सही कराया जाए रहा है। दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग और चित्रकारी कराई जाएगी। पार्क में उगी झाड़ी को हटवाया है। पार्क में पानी भरने की तैयारी की जा रही है। बोटिंग के लिए नाव मंगवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्क का कायाकल्प ऑपरेशन कायाकल्प अभियान से कराया जा रहा है। भवन को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
ग्राम पंचायत निधि से चल रहा विकास कार्य
बागपत। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत निधि से ऑपरेशन कायाकल्प अभियान के तहत पार्क का विकास कराया जा रहा है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार हो गई है। उसी आधार पर कार्य किया जाएगा। लोगों को इसका लाभ मिलेगा। ग्राम पंचायत गौरीपुर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। प्रधान श्योचंद ने कहा कि कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
समूहों की महिलाओं को मिलेगा रोजगार
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि नंदन कानन पार्क से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को रोजगार के भी साधन खुलेंगे। पार्क में कैंटीन को खुलवाया जाएगा। इसमें समूहों की महिलाओं को रोजगार का प्रबंध कराया जाएगा। वहीं पार्क में घूमने आने वाले लोगों को भी बाहर से खाने पीने के लिए कही भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।