{"_id":"5c1016ccbdec2241a004b646","slug":"41544558284-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं ने लिया समाज में फैली कुरीतियों को उखाड फेंकने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं ने लिया समाज में फैली कुरीतियों को उखाड फेंकने का संकल्प
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं ने समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का संकल्प किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वार्डन मधु त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि आज बेटी किसी से कम नहीं है। चाहे प्राइवेट क्षेत्र हो या फिर सरकारी। अधिकांश विभागों मेें बेटियां उच्च पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील कि वे बेटियों को घर पर न बैठाएं। उनका सहयोग करें और उनका मनोबल बढ़ाए। उन्हें शिक्षित करें और संस्कारवान शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि बेटियां सुरक्षित होगी, तभी हमारा समाज सुरक्षित होगा। रंगारंग कार्यक्रम में बालिकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, शिक्षा का अधिकार, भ्रष्टाचार, देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वार्डन मधु त्यागी ने बालिकाओं को समाज मेें फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने की अपील की। संचालन रश्मि ने किया।